📰 NEWS DESKS
⚡ QUICK ACTIONS

WhatsApp Number Change: WhatsApp नंबर बदलने से पहले जानें 5 जरूरी बातें

WhatsApp Number Change: WhatsApp नंबर बदलने से पहले जानें 5 जरूरी बातें
📍 टेक की दुनिया
GappeBaaz Express खबर वही, जो आपके काम आए
❝
नया नंबर एक्टिव होना जरूरी WhatsApp में नंबर बदलने से पहले यह सुनिश्चित करें कि पुराना नंबर आपके अकाउंट में रजिस्टर्ड है और नया नंबर SMS या कॉल रिसीव करने की स्थिति में है। नए नंबर...

नया नंबर एक्टिव होना जरूरी
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले यह सुनिश्चित करें कि पुराना नंबर आपके अकाउंट में रजिस्टर्ड है और नया नंबर SMS या कॉल रिसीव करने की स्थिति में है। नए नंबर का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही नंबर बदलने की प्रक्रिया पूरी होगी।

 

WhatsApp Web से नंबर नहीं बदलें
WhatsApp का Change Number फीचर मोबाइल ऐप में उपलब्ध है। नंबर बदलने के लिए उसी फोन का इस्तेमाल करना होगा, जिस पर आपका WhatsApp अकाउंट चल रहा है। WhatsApp Web या Desktop से यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती।

 

चैट बैकअप जरूर लें
अगर WhatsApp में जरूरी चैट, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, तो नंबर बदलने से पहले बैकअप लेना जरूरी है। खासतौर पर नंबर के साथ फोन भी बदलने की स्थिति में चैट और मीडिया को सुरक्षित रखने के लिए बैकअप की जांच कर लें।

 

फोन बदलने पर पहले नंबर बदलें
अगर मोबाइल नंबर और फोन दोनों बदल रहे हैं, तो पहले पुराने फोन में WhatsApp का नंबर बदलें। इसके बाद नए नंबर से बैकअप तैयार करें। नए फोन में WhatsApp इंस्टॉल करके नए नंबर से रजिस्टर करने के बाद उपलब्ध बैकअप को रिस्टोर किया जा सकता है।

 

🏷️ RELATED TOPICS:
#टेक की दुनिया #साइबर सुरक्षा #नई दिल्ली #दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश)
💬
Stay ahead with Verified Breaking News
Join our official WhatsApp broadcast channel.
Join Free Channel →